24 अगस्त 2012 - 19:30

मिस्र के दैनिक अख़बार अल-एहराम ने मिस्री जनता से किए गए सर्वेक्षण के परिणाम प्रकाशित करते हुए लिखा है कि 80 प्रतिशत बहुमत ने मुरसी के तेहरान दौरे का स्वागत किया है...........

मिस्र के दैनिक अख़बार अल-एहराम ने मिस्री जनता से किए गए सर्वेक्षण के परिणाम प्रकाशित करते हुए लिखा है कि 80 प्रतिशत बहुमत ने मुरसी के तेहरान दौरे का स्वागत किया है।अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अल-एहराम ने मिस्र के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को एक संदेश दिया है और उनसे कहा कि वह तेहरान बैठक में भाग लें और उसके बारे में जनता से एक सर्वेक्षण किया है और भाग लेने का समर्थन करने वाले लोगों की 80 प्रतिशत रिकॉर्ड बहुमत ने अनुरोध का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति से कहा है कि वह तेहरान बैठक में जरूर भाग लें।अल-एहराम वेबसाइट ने इस सर्वेक्षण का परिणाम 50 लोगों के संदेश के साथ प्रकाशित किया है।एक मिस्री ने कि जिसका नाम "सुसान मुस्तफा अली"  है अपने संदेश में मुरसी के तेहरान दौरे का समर्थन करते हुए मिस्री अधिकारियों से मांग की है कि वह ईरान के साथ अपने सम्पर्कों को सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में बढ़ावा दें क्योंकि ईरान के साथ सहयोग और संबंध मिस्र के लिए लाभदायक हैं।हेशाम अल-बहरी नामक मिस्र के एक निवासी ने मुरसी के तेहरान दौरे पर अपनी सहमति जताते हुए लिखा है कि ईरान और मिस्र के बीच पिछले मतभेदों का तत्काल अंत होना चाहिए और मिस्र और ईरान के शासकों को ज़ायोनी शासन के षड़यंत्रों का संयुक्त रूप से मुकाबला करना चाहिए।समाप्त....166